कंजार्डा। धाकड़ समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर कंजार्डा पठार के समस्त समाजजनों की बैठक स्थानीय मार की माताजी में बद्रीलाल पटेल अध्यक्ष की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। 30 अप्रैल 25 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जावेगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि विवाह योग्य युवक युवतियों का पंजीयन किया जावेगा। सम्मेलन में वर की उम्र 21 वर्ष और वधू की उम्र 18 वर्ष शासन के नियमानुसार तय की गई है। विवाह योग्य युवक युवती का पंजीयन सेवानिवृत शिक्षक प्रेमचंद धाकड़ के पास करावे। राशि अगली बैठक में तय की जावेगी। इस बैठक में कंजार्डा चौकड़ी बरखेड़ा झोपड़ियां आदि गांव के समाज के लोग मौजूद थे। बैठक में केशुराम धाकड़, रामचंद्र धाकड़ नाथूलाल धाकड़ शोभा लाल धाकड़ बंशीलाल धाकड़ सूरजमल धाकड़ बाबूलाल धाकड़ फूलचंद धाकड़ प्रेमचंद धाकड़ मोतीलाल धाकड़ सहित सभी स्वजातीय बंधु मौजूद थे।