चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड इकाई चंदेरिया में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रीनाथ भक्ति संस्थान के पं आशीष मिश्र द्वारा नवधा भक्ति पर वर्णन किया जा रहा है।
कथा के प्रथम दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई। जिसमें एमपी बिड़ला चंदेरिया परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एमपी बिड़ला चंदेरिया द्वारा यह श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ संध्या 29 सितम्बर तक सायं 07.45 से 09 बजे तक जारी रहेगी। कथा का शुभारम्भ यूनिट हेड देवेश कुमार मिश्रा द्वारा पं मिश्र का स्वागत माला अर्पण कर किया गया। इसके पश्यचात एचआर हेड प्रदीप सिंह ने स्वागत की बेला को आगे बढ़ाते हुए श्री राम कथा के नौ दिन के बारे में भक्तों को अवगत कराया, साथ ही प्रभु श्री राम एवं उनके परम् भक्त माता शबरी के बारे में भी भाव व्यक्त किये। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन में शबरी माता का प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति एवं प्रेम की बहुत सुन्दर वर्णन प्रसंगो के माध्यम से बड़े सुन्दर व विस्तृत रूप से बताया जिसे आए हुए सभी श्रोतागणों ने बड़े ही ध्यान से आनंदपूर्वक सुना।