रेवली देवली। स्थानीय गांव के पटेल परिवार की वयोवृद्ध एवं भूतपूर्व सरपंच किशन लाल नागदा की धर्मपत्नी एवं श्याम सुंदर, वीरेंद्र कुमार, स्व मुकेश कुमार एवं अर्जुन कुमार की माताजी एवं रवि, राहुल, कुलदीप, भोला की दादीजी का स्वर्गवास सोमवार को प्रात हो गया हैं। आप मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति महिला थी एवं अपने जीवन काल में हमेशा से ही समाज सेवा करना एवं ईश्वरी कार्य में सेवारत रहे। आपने अपने जीवन के 80 वसंत निरोगी रूप से रहकर अपने शरीर को त्याग कर अपने जीवन की आज सुबह अंतिम सांस ली। वॉइस ऑफ एमपी विज्ञापन प्रबंधक मोहन नागदा के आप बड़े ताई जी थे। अंतिम यात्रा में राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई गणमान्य नागरिक अंतिम विदाई में शामिल हुए। शोक सभा में सभी ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। जिनका उठावना बुधवार प्रात 08 बजे रेवली देवली में निवास स्थान पिपलोन रोड पर रखा गया।