मंदसौर। शहर के रेवास देवड़ा रोड स्थित 500 क्वार्टर में एक रिहायशी मकान में 5 फीट का जहरीला सांप मकान की दीवार पर बैठा था। जब मकान मालिक की नजर दीवार पर पड़ी तो सांप देखकर मकान में रहने वाले ने रेस्क्यू करने वाले कमल दास बैरागी को फोन कर बुलाया और सांप का रेस्क्यू करवाया। जहरीले सांप को पकड़ कर सर्प रक्षक द्वारा सांप को सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया।
सर्परक्षक कमल दास बैरागी ने बताया कि सांप को कभी मारना नहीं चाहिए। इनकी हमें रक्षा करनी चाहिए। ये रिहायशी क्षेत्र में अपने भोजन के लिए घरों में घुस जाते हैं। सांप कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। अगर कभी किसी को सांप काट लेता है तो झाड़ फुंक के चक्कर में ना पढ़कर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाए।