नीमच। शहर की गांधी वाटिका के समीप रतन देवी मांगलिक भवन परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर आनंदा ग्रुप द्वारा इस वर्ष विशाल गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार नीमच जिले में यहां गरबे का सबसे बड़ा आयोजन होने जा है। इस निशुल्क आयोजन में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। जिसे लेकर आज भूमिपूजन किया जाएगा। जिसमें विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र भटनागर, समाजसेवी शैलेन्द्र गर्ग, भाजपा नेता सुनील कटारिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। विद्वान पंडितों द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ शाम 5 बजे भूमि पूजन संपन्न कराया जाएगा।
आनंदा ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बताया कि गरबा उत्सव में लगभग प्रतिदिन 20 से अधिक ग्रुप शामिल होकर गरबा रास के जरिये मां दुर्गा की आराधना करेंगे। आयोजकों द्वारा पंडाल को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। गरबा पांडाल में आकर्षक विद्युत साज सजा की जाएगी। बेहतरीन डीजे साउंड की व्यवस्था की गई है। मां दुर्गा की विशाल इको फ्रेंडली मूर्ति स्थापित की जाएगी जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आनंदा ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को पूरी तरह पारिवारिक वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। गरबा खेलने के लिए श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा लेंगे। बेस्ट मेल फीमेल डांडिया, बेस्ट ड्रेस अप मेल फीमेल, बच्चों में बेस्ट ड्रेस अप बेस्ट डांडिया और तीन ग्रुपों को प्रतिदिन श्रेष्ठ के आधार पर पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। यह आयोजन 3 अक्टूबर से प्रारंभ होगा जो 11 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पार्किंग सहित तमाम आवश्यक इंतजाम किए हैं।