BREAKING NEWS
NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 28, 2024, 11:07 am
KHABAR : पर्यावरण मित्रों ने महू-नसीराबाद मुख्य मार्ग से लगे ग्रीन बेल्ट की कंटीली झाड़ियों को हटाकर की साफ-सफाई, डिप्टी कलेक्टर धार्वे ने गंगा आरती कर बघाना स्थित कालका मंदिर से रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर चलाया स्वच्छता अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आव्हान पर डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्ग दर्शन में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 17 सितंबर 2024 से नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में जुटी हुई है संस्था सदस्यों द्वारा 11 वें.दिवस शुक्रवार दिनांक 27 सितंबर को प्रातः 7 से 8 बजे तक शो रूम चोराहा स्थित जवाहर नगर, गांधी नगर महु नसीराबाद मुख्य मार्ग से लगे ग्रीन बेल्ट पार्ट एक एवं पार्ट टू के आसपास की कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई कर गंदा कचरा एकत्रित किया इसके पश्चात पर्यावरण मित्रो ने नगरपालिका नीमच की सहभागिता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बघाना स्थित कालका मंदिर से रेलवे स्टेशन तक सड़क मार्ग पर साफ सफाई की गई। 
अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा,सी एम ओ महेंद्र सिंह, कालका मंदिर स्थित घाट पर गंगा आरती कर घाट पर से ही स्वच्छता अभियान की शुरुआत कि गई,अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा, दुलीचंद कनेरिया, मनीष काठेंड,शुभम उपाध्याय के साथ ही नगरपालिका के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारियों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष दुलीचंद कनेरिया ने दी है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE