चीताखेड़ा। जीरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीताखेड़ा की 17 वर्षीय कक्षा 11 वीं की छात्रा कु. चिना पिता प्रमोद जुणी ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवती को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। देर शाम युवती के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल के शव रुम में रखवाया गया था। सुबह शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जल्द ही युवती के आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा।