BREAKING NEWS
KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ, धन.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 12:15 pm
BIG NEWS : जिले के वीरे सपूतों का देश की सेवा कर सकुशल घर लौटने पर हुआ नीमच के रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत, शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली रैली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के दो वीर सपूत देश की सेवा करते हुए सेना से रिटायर्ड होकर वतन लौटे तो रेलवे स्टेशन पर उनका पलक पावड़े बिछाकर जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत किया गया। 
आरएचएम प्रेम सिंह शक्तावत और हवलदार भारत कुमार गहलोत के नीमच में कदम रखते ही माहौल देश प्रेम से उत्प्रोत हो गया। भारत माता की जय के नारे गूंजायमान हो गए। इस मौके पर पूर्व फौजी संगठन के सदस्य, परिवार जन, युवा और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। दोनों रिटायर्ड फौजियों का फूल माला और गुलदस्ते भेंट का स्वागत किया गया। जमकर ढोल नगाड़े बजे और देश भक्ति के गीतों की स्वर लहरियों पर परिचित नाचे झूमे। शहर के प्रमुख मार्ग पर रैली निकाली गई। 
उल्लेखनीय की प्रेम सिंह शक्तावत ने भारतीय सेना में 24 वर्ष और भारत कुमार गहलोत ने 20 वर्ष अपनी सेवाएं दी है। दोनों सैनिकों ने कहा कि‌ देश की सेवा करके गर्व की अनुभूति हो रही है। युवाओं से अपील की कि वे देश के लिए हमेशा तत्पर रहे। इस अवसर पर स्नेहीजनों ने रिटायर्ड फौजियों को आगामी जीवन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE