BREAKING NEWS
KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों का किस्मत देगी साथ, धन.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 1:50 pm
KHABAR : शहर की अग्रणी संस्था कृति ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, नमन कर किया महापुरूषों के कार्यों को याद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की अग्रणी संस्था कृति द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी वाटिका नीमच में एकत्रित होकर दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए देश में अमन प्रेम भाईचारा और शांति का संदेश देने के लिए इनके महान कार्यों को याद किया। कृति के सदस्यों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वेष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे का गायन किया। 
इस अवसर पर कृति के अध्यक्ष बाबूलाल गौड़, सचिव महेंद्र त्रिवेदी, प्रकाश भट्ट, दर्शन सिंह गांधी, किशोर जेवरिया, डॉ माधुरी चौरसिया, आशा सांभर,मुकेश कासलीवाल, गणेश खंडेलवाल, डॉ जीवन कौशिक, रघुनंदन पाराशर, डाक्टर अक्षय पुरोहित, सत्येन्द्र सक्सेना, शरद पाटीदार, तेज सिंह जैन, घनश्याम अंब, योगेश पाटीदार, दिलीप दुबे  ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
कार्यक्रम में किशोर जेवरिया और डॉक्टर माधुरी चौरसिया ने अपऩे विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कृति संस्था इस शहर ही नहीं पूरे अंचल बल्कि मालवा क्षेत्र की एक मात्र संस्था है जो साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में सतत् 33 वर्षों से सक्रियता से कार्य करती चली आ रही है। कृति के मंच पर विश्व विख्यात कलाकारों, देश के ख्यातनाम साहित्यकारों ने शिरकत की है। कृति ने सामाजिक सरोकारों से शहर, देश और समाज के कई ज्वलंत मुद्दों को समय-समय पर उठाया है। कृति जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE