गरोठ। क्षेत्र के भैसोंदा मंडी चौकी के आकी गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद युवक के मुंह पर कालीन पोतकर गांव में घुमाया। युवक ने महिला से छेड़छाड़ की थी। उस मामले में कुछ लोगों ने युवक के साथ यह कृत्य किया। हालांकि इस मामले में तीन दिन बाद प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।