BREAKING NEWS
देवास में रिश्तों का कत्ल ,तेंदूपत्ता.. <<     नीट पेपर लीक विवाद के बाद नीमच में.. <<     KHABAR : योग दिवस पर संपन्न हुआ भारत विकास परिषद का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 5:17 pm
KHABAR : कल से दिखेगी दुर्गा उत्सव की धूम, हिंदू संगठन ने अश्लील और फिल्मी गाने बजाने से रोकने की उठाई मांग, पुलिस को सौंपा आवेदन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। देशभर में 3 अक्टूबर से दुर्गा उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। वहीं राजधानी भोपाल में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती रहेगी, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। इस बीच जय मां भवानी हिंदू संगठन ने नवरात्रि में झांकी समितियों से चल समारोह में अश्लील फिल्मी गाने बजाने पर दंडात्मक कारवाई के संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है।  


हिंदू संगठनों की दलील है कि नवरात्रि का पर्व हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे पवित्र त्यौहार के दौरान कुछ असामाजिक तत्व अश्लील फिल्मी गाने बजा कर धार्मिक आयोजन की गरिमा को भंग करने का प्रयास करते है। उन्होंने आवेदन देते हुए शिकायत की कि पंडालों में अश्लील गाने बजाने से महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को असहजता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


गरबा महोत्सव के लिए स्पेशल प्लानिंग
पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी गरबा स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने के भी आदेश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE