चित्तौड़गढ़। महावीर कॉलोनी स्थित श्री काली कल्लाजी गातौड धाम, महावीर कॉलोनी में शारदीय नवरात्रा महोत्सव 3 अक्टूबर को शुरू होगा घट स्थापना दोपहर 12 बजे होगी। काली कल्लाजी गातोड़ धाम के महंत शांतिलाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में शारदीय नवरात्र महोत्सव 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। 9 दिनों तक होने वाले इस आयोजन में श्री दुर्गा सप्तपदी का पाठ किया जाएगा तथा नौ दिनों तक यज्ञ का आयोजन होगा। रोजाना रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा साथ ही श्री कल्लाजी राठौड़ की गादी भी लगाई जाएगी। इसको लेकर धाम में पूरी तैयारी की जा चुकी है प्रतिदिन दुर्गा बीज मंत्र की 1008 माला का जाप होगा तो वहीं दोपहर 12 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। गादी का समय दोपहर 3 बजे बाद होने वाली आरती के बाद रहेगा।