BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 6:05 pm
BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़ पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब की कच्चे रास्ते पर घेराबंदी तो पहुंचा गौरू बंजारा, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, पूछताछ में कबूला लालू का नाम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भूपाल सागर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से एक किलो 24 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ परबत सिंह एवं वृत्ताधिकारी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपाल सागर तुलसीराम आचार्य उ.नि. व हैडकानि किशन सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, कानि. बाबूलाल, रामचन्द्र जिला विशेष टीम की सूचना पर अनोपपुरा, सोमटियां खेडा से रोजगरिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर जा रहे थे, कि रूखालिया बावजी के पास, मोड पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिले व्यक्ति की तलाशी में 01 किलो 24 ग्राम अवैध अफीम व दो एण्ड्रोईड मोबाइल मिले। 


अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी राजसमन्द जिले के ओडा थाना रेलमगरा निवासी 46 वर्षीय गौरू पुत्र गब्बा बंजारा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी गौरू बंजारा को गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों के खिलाफ़ थाना भोपाल सागर पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।


पुलिस पूछताछ में गौरू बंजारा ने बताया कि वह उसके अन्य साथी लालू पिता मांगु बंजारा निवासी तेजपुरा थाना कांकरोली जिला राजसमन्द के साथ अफीम लेकर सेजगरिया से घर पर जा रहे थे कि मोड पर अचानक कंकर आ जाने से मोटरसाईकिल अनियन्त्रित होकर गिर गये। चालक लालू बंजारा के चोट लगने से ईलाज कराने चला गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE