मन्दसौर। नगर पालिका परिषद के सभागार में लालबहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की जन्मजयंति के अवसर पर कंजर-बांछड़ा समुदाय का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर के ख्यातनाम पत्रकार जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश जोशी, क्षितिज पुरोहित एडव्होकेट, नरेश चंदवानी, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष राजीव गांधी महाविद्यालय व सभापति, चैनराम जैन सहसंयोजक, रविप्रताप सिंह बुन्देला प्रान्त प्रमुख, विनोद मेहता प्रान्त निधि प्रमुख, पिंकेश चौरड़िया, नवीन खोखर सह सचिव जिला क्रिकेट बोर्ड के आतिथ्य में लालबहादुर शास्त्री जी व गाँधी जी के विचारों पर चर्चा हुई।
रविप्रताप ने नागरिक कर्तव्य, स्व आधारित जीवन, पर्यावरण संरक्षण विषयों पर चर्चा की। हमारा संकल्प स्वातन्त्र्य समर सेनानियों की विमुक्त, घुमन्तु सन्तानों का स्वाभिमान जागृत कर समाज की मुख्य धारा में लाने का है।
जिला संयोजक रूपदेव सिंह सिसौदिया, यशोधर्मन गुप्ता जिला विधि प्रमुख, बासुदेव धनगर, राधेश्याम, आयुष, सत्यनारायण, महेश सोलंकी, मुकेश, बंटी, विकास, दीपेंद्र सहित सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति रही।
आगामी 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जाबाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन हेतु टीम की सूची व आवश्यक प्रपत्रों की पूर्ति की गई। युवाओं को स्वच्छ गांव-स्वच्छ देश व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।