BREAKING NEWS
NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<     खनियांधाना में ‘मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     शिक्षा का मंदिर या अखाड़ा? छात्र ने शिक्षक पर.. <<     KHABAR : नीमच सिटी में गूंजे हर-हर महादेव के.. <<     KHABAR : शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर छात्रावास का.. <<     KHABAR : हथकरघा को प्रोत्साहन, महिलाओं को सम्मान,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     KHABAR : सोशल मीडिया पर देखी सेवा की मिसाल, 230.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत.. <<     BIG NEWS : दतिया हार के बाद दिल्ली में एमपी बीजेपी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जिले.. <<     KHABAR : बीमार पत्नी को गोद में लेकर एसपी कार्यालय.. <<     KHABAR : शिवपुरी में पत्नी और नाबालिग बेटी की.. <<     REPORT : अपर संचालक बलवंत वर्मा ने किया.. <<     KHABAR : मनासा के उषा गंज स्थित श्रीराम मंदिर.. <<     KHABAR : नवोदय की उड़ान में गैलेक्सी लिटिल स्टार का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 12:10 pm
KHABAR : स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती, महापुरूषों को किया याद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली नया बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बुधवार शाम 5 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 154 वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जन्म जयंती मनाई।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधी जी के आदर्शों पर चलकर सत्य और अहिंसा को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही तथा उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन को याद करते हुए बताया कि शास्त्री जी जब रेल मंत्री थे तब एक रेल हादसा में करीब 120 लोगो की मृत्यु हो जाने पर उन्होंने अपने रेल मंत्री के पद से त्याग पत्र दे दिया था लेकिन आज के समय में बड़े बड़े रेल हादसे होने के बाद भी रेल मंत्री रील बनाने में व्यस्त रहते हैं। हमे गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शाे पर चलकर देश सेवा करना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जमील मोहम्मद मेव, दिनेश शर्मा, पार्षद राजेश भंडारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान मंडलम अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, इमरान पठान, नरेश जैन, रितेश सेठिया, पप्पू ठाकुर, इकबाल हुसैन ग्राम बड़ी, राजू रैगर ग्राम कबरिया, रफीक कबाड़ी, आजाद हुसैन नीलगर, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर ग्राम बड़ी, धीरज मोटानाक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE