सुवासरा। सुवासरा तहसील क्षेत्र के गांव हरनावदा जगदी से बच्चों को लेकर आ रही निजी स्कूल की गामा गाड़ी गांव बरडिया और जगदी के बीच में पलटी खा गई। इस दुर्घटना में सात से आठ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुवासरा पर लाया गया था।