मनासा। गांधी 150 गांधी विचार मंच मनासा द्वारा गांधी विचार एवं सर्वोदय विमर्श का एक अनूठा अयोजन किया गया इसमें जहां बच्चों ने जनगीतों के जरिए गांधी सत्य अहिंसा को जानने का अनुभव लिया वहीं दूसरी ओर बस्ती वासियों ने सामाजिक सौहार्द पर अपनी समझ को आकार दिया। 02 अक्टूबर को गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्थानीय झुग्गी बस्ती में शरबत मोहब्बतवाला के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे नगर के समाजसेवी मंगेश संघई उपस्थित थे। इन्होंने इस अवसर पर गांधी विचार को आज की जरुरत बताते हुए कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और सांप्रदायिक सद्भाव का रास्ता दिखाया है। हमें भी सभी के कल्याण और अपने राष्ट्र की प्रगति के लिए उनके आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता है। साथ ही जय जवान, जय किसान के नारे और उद्देश्य से जनता को प्रेरित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन हमारे लिए प्रेरणा है। प्रगतिशील भारत के लिए उनका दृष्टिकोण, नेतृत्व और अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर पालीवाल, रंगकर्मी विजय बैरागी, सागर कछावा, अधिवक्ता कैलाश राठौर, महेश नंदवाना ने अपने विचार रखे। इस आयोजन में एडवोकेट ओम रावत, परशुराम सेना प्रमुख मोहित जोशी, युवा समाजिक कार्यकर्ता गौरव तिवारी सहित अनेक यूवा, महीला पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सभी ने सामुहिक रूप से शर्बत पीने के साथ किया। कार्यक्रम संचालन गांधी विचार मंच के कार्यक्रम संयोजक महेश नंदवाना ने किया।