चित्तौड़गढ़। शहर में पुरानी टकसाल के पास यति जी का उपासरा मंदिर में नवरात्रि अनुष्ठान 03 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना के साथ प्रारंभ हो गए।
मेवाड़ दरबार ज्योतिषाचार्य, पूज्य श्री अलंकृत, गुरुजी विनोद चंद्र यति जी महाराज के सानिध्य में गुरुवार को प्रातः विद्वान पंडितों द्वारा घट स्थापना एवं अखंड दीप प्रज्वलित कर नवरात्रि अनुष्ठान की शुरुआत की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
माताजी का यह विशेष अनुष्ठान 11 अक्टूबर तक चलेगा। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस नवरात्रि अनुष्ठान में विभिन्न आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं को माताजी की विशेष कृपा का लाभ मिलेगा।