नीमच। श्री अग्रवाल पंचायत समिति बघाना द्वारा आराध्यदेव महाराजा अग्रसेन का 7 दिवसीय जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल पंचायत भवन बघाना से एक भव्य वाहन रैली निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुई, पुनः अग्रवाल भवन बघाना पर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर सायं 5 बजे महाराजा अग्रसेन मार्ग, सिद्धी विनायक कॉलोनी से श्री अग्रसेन महाराज का भव्य चल समारोह निकाला जाएगा और महाराजा अग्रसेन जी की आरती व प्रसाद वितरण होगा। पंचायत समिति द्वारा चयनित दो समाज सेवियों के साथ वर्ष 2023-24 में कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी चयनित विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा।
वाहन रैली रेलवे फाटक, चौकन्ना बालाजी, अग्रसेन वाटिका, घंटाघर, नयाबाजार, फव्वारा चोक, कमल चोक, विजय टॉकीज चौराहा, स्टेशन रोड से होकर गुजरी, रैली के आगे खुली जीप में समाज के वरिष्ठजन जबकि पीछे डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर युवा बालिकाएं नाचते हुवे दिखाई दिए। रैली में शामिल बालिकाएं और युवक हाथों में ध्वज लिए वाहनों में कतार बध होकर चलते हुए दिखाई दिए। वाहन रेली का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया गया।