चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक मोटरसाईकिल पर लोहे के चद्दर से बने बक्से में छिपा कर ले जाते 60 किलो 490 ग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त कर एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व रोकथाम के समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ़ शिव प्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बिजयपुर पन्नालाल उनि, थाने के पुलिस जाप्ता कानि. सतीश व राजेन्द्र सिंह एवं अभयपुर पुलिस चौकी के एएसआई प्रेमगिरी, कानि. हरप्रीत सिंह व हेमराज द्वारा भडाणा का खेडा जाने वाले तिराहे पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौराने सादी की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर सवार एक व्यक्ति आया। मोटर साईकिल पर पीछे सीट पर सफेद रंग का बक्सा लगा हुआ था। जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर रोका। मोटरसाईकिल चालक विधी से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया व मोटरसाईकिल हीरो सुपर स्पलेण्डर की तलाशी ली तो मोटरसाईकिल पर पीछे की सीट पर एक सफेद रंग का लोहे की चद्दर से निर्मित बक्से के अंदर तीन खाने बने हुये जिसमें दो खाने साईडों में बड़े साईज के एवं एक खाना बीच में छोटा साईज का हो बीच का खाना खाली होकर साईड वाले दोनों खानों में प्रत्येक खाने में एक-एक काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे हुये थे। जिनमें पीसा हुआ अफीम डोडाचुरा भरा हुआ होना से नियमानुसार कार्यवाही करते हुये 60 किलो 490 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा पीसा हुआ जब्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल मय लोहे के बक्शे को जब्त किया गया। पुलिस थाना बिजयपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।