सिंगोली। नामदेव छीपा समाज सिंगोली, झांतला, थडोद, ताल के सभी समाज बंधुओ द्वारा स्थानीय सिंगोली में बोराजी के मंदिर पर दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें चारों गांव की समाज की नई कार्यकारिणी बनाई गई। सभी समाज द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि टीकम चंद तुरंगरिया को अध्यक्ष बनाया और मुन्नालाल गंगवाल सिंगोली, प्रेमचंद मरकला, बाबूलाल तुरगरिया, कैलाशचंद्र पांड्या को उपाध्यक्ष बनाया गया। कोषाध्यक्ष शंभूलाल दसरानिया, सह कोषाध्यक्ष सुनील मरकला, सचिव नरेंद्र कुमार तुरंगरिया, कार्यकारिणी सदस्य के लिए विनोद कुमार चाचेड़िया, राहुल कुमार पिरिया, सुनील कुमार तुरंगरिया को कार्यकारिणी में सर्व समिति से सदस्य के रूप में लिए गए।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन शंभूलाल गोटवालिया, लीलाधर पांड्या, जगदीश चंद्र नौलपुरा, बलराज पांड्या, रमेश चंद्र पांड्या, अमृतलाल तुरंगरिया, संतोष कुमार तुरंगरिया, गोपाललाल पांडे, कैलाशचंद्र चाचेड़िया, डॉक्टर महेश पांडे, धनपाल पीलिया सहित चारों गांव के समाज उपस्थित थे। अंत में निवर्तमान अध्यक्ष लीलाधर पांड्या द्वारा उनके कार्यकाल में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने पर सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया।