चीताखेडा। 01 अक्टूबर को गांव की एक 17 साल की बालिका ने आत्महत्या कर ली थी। जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया गया। मृतक बालिका का अंतिम संस्कार करने के बाद आज परिजन और ग्रामवासी चीताखेडा पुलिस चौकी पहुंचे और आत्महत्या के लिए उकसाने तथा प्रताड़ित करने वाले युवक पर कार्यवाई करने के लिए आवेदन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चीना पिता प्रमोद जूणी ने 01 अक्टूबर की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने मामले की जानकारी चीताखेडा पुलिस को दी। जिसके बाद बालिका को जिला चिकित्सालय नीमच लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बालिका चीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टर द्वारा बुधवार को मृतिका चीना के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतिका चीना का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन, समाजजन और ग्रामीणजन गुरुवार को चीताखेडा पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस चौकी पर आवेदन देकर समाजजनों और ग्रामीणों ने बालिका को आत्महत्या के उकसाने वाले और प्रताड़ित करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्यवाई की मांग की हैं।
पुलिस चौकी में दिए गए आवेदन में बताया गया कि चीना को इरफ़ान पिता बुगदाद शेख निवासी चीताखेडा आए दिन नाजायज रूप से परेशान करता था। इरफ़ान शेख की प्रताड़ना की वजह से चीना ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया।
आवेदन देने के दौरान रामलाल लोहार, नवीन लोहार, शंकर लोहार, अरुण लोहार, अमृत लोहार, कमलराज लोहार, मनोहर लोहार, मृतक बालिका के पिता प्रमोद लोहार, करण लोहार, यतींद्र लोहार, लखन लोहार, मुकेश माली, नितेश माली, राजेश प्रजापत, निर्मल लोहार यशवंत लोहार आदि उपस्थित रहे।