चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह (रिद्धि सिद्धि सेवा संस्थान द्वारा संचालित) सेवा हाउसिंग बोर्ड चित्तौड़गढ़ में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान भेराराम चौधरी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन अनुसार दीपक शर्मा पार्षद के मुख्य आतिथ्य एवं गृह में निवासरत गोगानंद तनेजा की अध्यक्षता में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में चित्तौड़गढ़ जिले के कई ख्यात नाम कवियों ने भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजन के सम्मान में उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था की व्यवस्थापक शोभा गर्ग ने उपस्थित गणमान्य अतिथि गण, कवि गण एवं गृह में निवासरत जन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि दीपक शर्मा पार्षद एवं सभा अध्यक्ष गोगानंद तनेजा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं धूपबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात गृह की व्यवस्थापिका शोभा गर्ग, आदि ने स्वागत किया।