चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी द्वारा कटार वितरण कर माताओं ओर बहनों की रक्षा, धर्म रक्षा, देश रक्षा हेतु प्रतिज्ञा के साथ कटार धारण करवा कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ के भरत बाग में आयोजित किया गया और यह संदेश दिया कि जब जब भी हिंदू धर्म को क्षती पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा संपूर्ण मातृशक्ति ढाल बन कर धर्म रक्षा, गौ माता की रक्षा, मठ मंदिरों को रक्षा के लिए सदेव तत्पर तैयार रहेंगी। इसी के साथ राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी त्रि जन्म शताब्दी और वीरांगना मां दुर्गावती की पंच जन्म शताब्दी मनाते हुए सभी बहनों को सशक्त करने का प्रयास किया।
अंतर्राष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के दिग्विजय राम जी महाराज ने महिला शक्ति से बताया कि कैसे वह स्वयं की आत्मरक्षा कर सकती है और प्रतिज्ञा दिलवाकर कटार धारण करवाई। दुर्गा वाहिनी की स्थापना करने वाली साध्वी दीदी मां ऋतंभरा की शिष्या साध्वी सुगन ज्योति ने बताया कि भारत कोई भूमिका टुकड़ा नहीं यह तो एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है और देश के साथ-साथ हमें स्वयं की भी रक्षा करना आना चाहिए। दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका सीमा जाट, दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या, अखिल भारतीय सहसंयोजीका दुर्गा वाहिनी पिंकी पवार ने बहनों को शक्ति का रूप स्मरण करवाते हुए वर्तमान परिदृश्य में अपने अस्तित्व को उभारने के गुण बताएं। मंच संचालन दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका दीपिका छिपा द्वारा किया गया। उसके पश्चात भरत बाग से शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से सजीव झाकियों के साथ, तलवार वाहिनी, ध्वज वाहिनी और दंड वाहिनी के साथ संचलन निकाला गया, गोल प्याऊ पर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विहिप के प्रांत मंत्री कौशल गौड़, प्रांत प्रचार सह प्रमुख अनिल चतुर्वेदी, प्रांत छात्रा प्रमुख सीमा पारीक, चित्तौड़गढ़ विभाग संघ चालक हेमंत जैन, अनिरुद्ध सिंह भाटी, विहिप पूर्व जिला मंत्री सुधीर भटनागर, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भदेसर पंचायत प्रधान सुशीला कंवर, चित्तौड़ पंचायत प्रधान देवेंद्र कंवर, पूर्व सभापति नगर परिषद सुशील शर्मा, राजन माली, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन मंत्री सीताराम केसरी, विपुल सिंह राणावत विभाग छात्रा, प्रमुख अदिति कंवर भाटी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका वंदना वजीरानी, विभाग कार्यवाहिका विमला सेठिया, विहिप मातृशक्ति विभाग संयोजिका संगीता ओझा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजीका शिवानी साहू, नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा, मातृशक्ति नगर संयोजीका सपना किर, दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजीका भूमिका टेलर, महाविद्यालय छात्र प्रमुख अंजलि सेन, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूरवा साहू, छात्रा प्रमुख श्वेता वैद्य, सह छात्रा प्रमुख कशीष टेलर, मधु पारीक, माया गोस्वामी, तारा पारीक, कविता शर्मा, मधु भटनागर इत्यादि सहयोगी रहे। कार्यक्रम में व्यवस्था रूप प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सोनी, जिला मंत्री मदन त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष किशन पिछोलिया, नगर मंत्री अभिनंदन काबरा, बजरंग दल जिला सहसंयोजक रोहित राजपूत, नगर संयोजक मोहित अरोड़ा उपस्थित थे।
यात्रा का शहर में जगह जगह विभिन्न संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।