मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में अवैध गोवंश की तस्करी व वध हेतु होने वाले परिवहन को रोकने व कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा शिवकुमार यादव व उनकी पुलिस टीम द्वारा टाटा लोडिंग टेम्पो में गौवंश को वध हेतु ले जाते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया हैं। साथ ही एक लोडिंग टेम्पो जप्त किया गया। आरोपीगण बहादुरसिंह पिता बाबु मेडा भील निवासी असालीया थाना पेटलावद जिला झाबुआ व सोवन पिता बाबु मेडा भील निवासी असालीया थाना पेटलावद के कब्जे से दो गोवंश वध हेतु ले जाते जप्त किये जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार किया तथा आरोपीगणो का कृत्य धारा 4,6,9 मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व धारा 8,11 मप्र कृषक पशु परिरक्षण अधि के तहत दण्डनीय होने से अपराध पंजिबध्द किया।