चीताखेड़ा। गांव में 17 वर्षीय कक्षा 11 वीं की छात्रा चीना लोहार को आत्महत्या करने पर प्रताड़ित करने वाले आरोपी इरफान पिता बुगदाद शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी युवक फरार होने की फ़िराक में था। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को धर दबोचा।
गौरतलब हैं कि चीताखेडा गांव में 17 वर्षीय कक्षा 11वीं की छात्रा ने इरफान पिता बुगदाद शेख की प्रताड़ना से तंग आकर 01 अक्टूबर की शाम को आत्महत्या कर ली थी। परिजनों, ग्रामीणों और हिन्दू संगठनो ने आरोपी के को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए गांव में चक्काजाम कर दुकानें बंद करवा दी थी। वहीं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के लिए पुलिस चौकी में आवेदन भी दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक इरफान पिता बुगदाद शेख निवासी चीताखेडा को हर्कियाखाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक इरफ़ान फरार होकर दलौदा जाने की फ़िराक में था लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया।