बीना। ट्रेन में अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने बताया कि ऑन ड्यूटी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डॉ आंबेडकर नगर से कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन में एक युवक शराब लिए हुए है। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने के बाद वह संदिग्ध की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर बी-1 कोच में बैग लिए बैठे युवक पर पड़ी। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा। जीआरपी ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम उज्जैन निवासी संदीप 22 पिता मांगीलाल सोलंकी बताया। बैग की तलाशी लेने पर अंग्रेजी और देशी शराब के 22 क्वार्टर मिले। इसके चलते जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।