शाजापुर। जिले के बेरछा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध शराब और चोरी गए ट्रेक्टर के साथ एक ईनामी कंजर और एक अन्य कंजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 70 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब और एक चोरी गए ट्रेक्टर बरामद हुए हैं।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपी महेन्द्र कंजर को ट्रेक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, पुलिस ने ईनामी कंजर अमिश को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अंकित मुकाती और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।