रतलाम। जिले के जावरा से करीब 6 किमी दूर गांव रेवास के अंबे माता मंदिर पर बीती अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मां अंबे की मूर्ति पर पहना रखे सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े। इसके साथ ही पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्ति भी ले गए थे, जो दो किमी दूर खेत में मिली।
बता दें कि शनिवार सुबह 5 बजे जब मंदिर खोला गया तो ताले टूटे हुए थे। चोरी की सूचना पर जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों समेत सरसी चौकी से पुलिस बल पहुंचा। जांच के दौरान सीसीटीवी में चोरों की परछाई दिखाई दे रही है।
गांव में मंदिर का संचालन पाटीदार समाज द्वारा किया जाता है। मंदिर की देखरेख करने वाले कन्हैयालाल पाटीदार ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे तक मंदिर परिसर में गरबा रास का आयोजन हुआ। उसके बाद मंदिर पर ताला लगा कर सभी अपने घर चले गए। शनिवार सुबह 5 बजे मंदिर पहुंचा तो ताला टूटा मिला। पास में रहने वाले पुजारी भेरुलाल शर्मा को उठाया। मंदिर में जाकर देखा तो मां अंबे की मूर्ति को पहना रखा 2 किलो चांदी का मुकुट, 10 ग्राम सोने की चेन, सोने का टीका 1 ग्राम, सोने की नथ 10 ग्राम अन्य आभूषण चुरा ले गए। पाटीदार के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए की है।
पुलिस को सूचना दी। सुबह जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों, जावरा औद्योगिक थाना अंतर्गत सरसी चौकी प्रभारी बामनिया समेत पुलिस बल पहुंचा। मंदिर में जांच की। आसपास खेतों के रास्ते पर सर्चिंग की।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की है। मंदिर से करीब किमी दूर खेत में एक छोटा छत्र और एक लड्डू गोपाल की पीतल की मूर्ति मिली है। संभावना है कि बदमाश चोरी कर इसी रास्ते से भागे है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए है। उसमें चार लोगों की परछाई नजर आ रही है। जो कि दो-दो करके उस क्षेत्र में दिखाई दिए है। बदमाश रेवास से ग्रामीण क्षेत्र से उज्जैन के रास्ते की और भागे है। सीसीटीवी फुटेज में जो दिखाए दिए हैं, वह रात को 1 से 2 के बीच में घटना है।