BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2024, 7:38 pm
BIG NEWS : हुंडई कार से 70 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा व एक पिस्टल मय सात राउण्ड मैगजीन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन, एस्कॉर्ट करती एक हुंडई कार भी की जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने हाईवे रोड पर नाकाबन्दी के दौरान 70 किलो 300 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं एक पिस्टल मय सात राउण्ड मैगजीन जब्त किया है। पुलिस ने एस्कोर्ट करती हुयी हुण्डई आई 10 व घटना मे प्रयुक्त हुण्डई आई 20 कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरप्तार व एक नाबालिग को डिटेन किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कार्यवाही के लिए एएसपी परबत सिह, वृताधिकारी शहर चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशन व थानाधिकारी सदर चितौडगढ  गजेन्द्र सिह पु.नि. के सुपरविजन मे थाना सदर चितौडगढ से उप निरीक्षक महेन्द्र सिह व पुलिस जाप्ता हैड कानि. सुरेंद्र सिंह, कानि. हेमव्रत सिंह, बलवंत सिंह, भजन लाल, विनोद कुमार, डुंगर सिंह व मुकेश कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में हाइवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान कोटा, नीमच की तरफ से एक सफेद रंग की आई-10 कार आई जिसको रुकवाया गया तो कार चालक द्वारा अपनी कार को नाकाबन्दी स्थान के पास लाकर धीरे कर व तुरन्त ही कार की गति बढाकर नाकाबन्दी तोडकर भगाने का प्रयास किया जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा बेरिकेट लगाकर रोका गया। कार मे दो व्यक्ति बैठे हुये थे। जो पुलिस जाप्ता को देखकर घबरा गये। इसी दौरान पीछे-पीछे एक सफेद रंग की आई-20 कार आयी जो पुलिस जाप्ता चैकिग को देखकर वापस घुमाने लगा जिसको भी पुलिस जाप्ता द्वारा तत्परता दिखाते हुये बड़ी मुश्किल से कार को रोका। उसके बाद दोनो कारो की तलाशी ली गयी तो आई-10 कार में कोई आपतिजनक वस्तु नही मिली वहीं आई-20 कार की तलाशी ली गयी तो चालक कपिल धाकड की पेन्ट की जेब मे एक पिस्टल मय सात राउण्ड व कार के अंदर चार कटटो मे कुल 70 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला जिसको जब्त कर दोनो आरोपी कनेरा जिला चित्तौड़गढ़ निवासी सुनिल सुथार उर्फ सोनु सुथार पुत्र गोपाल सुथार व कपिल धाकड पुत्र रामेश्वरलाल धाकड को गिरफ्तार व एक नाबालिग को डिटेन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE