जावद। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी निलेश्वरी डावर के निर्देशन तथा जावद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए पिकअप वाहन से अवैध डोडाचूरा जप्त किया हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं वहीं एक अन्य आरोपी फरार हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली की एक व्यक्ति जावी, लासुर, नेवड, पालराखेडा, महेशपुरिया, मोरका, कुण्डला, खोर होते हुए राजस्थान जोधपुर तरफ महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्र आरजे 24 जीवी 0445 में अवैध डोडाचुरा मादक पदार्थ भर कर जाने वाला हैं। सुचना अति विश्वनीय होने से राह गिर पंचान व फोर्स को लेकर जावद-सुवाखेडा कुण्डला रोड कुण्डलगढ बालाजी के पास घेराबंदी कर उक्त बताये अनुसार पिकअप को चैक करते उसमे 860 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पाया गया। जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जप्त शुदा मादक पदार्थ डोडाचुरा उद्गम निर्गम स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ कर अनुशंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी- चेनाराम पिता मेहराराम जाट उम्र 25 साल निवासी पातो की वासनी थाना बावडी खेडपा जिला जोधपुर ग्रामीण राजस्थान।
फरार आरोपी- राहुल पिता सुरजमल बंजारा निवासी रडी लासुर थाना जावद जिला नीमच।