नीमच। इन दिनों चोरो के हौंसले इतने बुलंद हो गये है कि अब रात की बजह दिन दहाड़े ही मंदिरों को निशाना बना रहे है पुलिस का कोई खौफ ही इन चोरो में नही बचा है, शहर में इन दिनों लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है, ऐसो ही एक मामला सामने आया है जिसका वीड़ियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियों कोतवाली थाने के कनावटी का बताया जा रहा है जहां रोड़ किनारे स्थित देव नारायण मंदिर पर एक बाइक सवार चोर आता है फिर मंदिर में बैठे एक व्यक्ति से चर्चा करता है और वो व्यक्ति वहां से चला जाता है फिर ये चोर मौके का फायदा उठा कर मंदिर के अंदर लगी एलसीडी टीवी को आसानी से खोल कर अपने साथ लायें एक कपड़े में लपेट कर वहां से फरार हो जाता है जिसका पूरा नजारा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो जाता है ये वीडियों 6 अक्टूबर का बताया जा रहा है।