चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर के प्रताप सेतु मार्ग स्थित शंकर गट्टा स्थित प्राचीन चौमुखा महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष श्रृंगार, महाआरती का आयोजन हुआ तथा भगवान भोले शंकर के अन्नकूट का प्रसाद का भोग लगाया गया। चित्तौड़गढ़ शहर के शंकर गट्टा स्थित प्राचीन चौमुखा महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति भाई दूज के अवसर पर भगवान भोले शंकर के अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले शंकर का भगवती लाल सुथार ने विशेष श्रृंगार किया। साथ ही महाआरती का आयोजन हुआ। भगवान भोले शंकर के अन्नकूट का भोग लगाया गया व सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया इस आयोजन में नटवर भंडारी, शेखर डाड, राकेश जैतालिया, मनोहर कुमावत,ओम भंडारी, नरेंद्र भंडारी, सत्यनारायण समादानी ,राजू भंडारी, गोपाल पटवा, कैलाश सोनी, हेमंत माली, विनोद साहू, सोनू शर्मा, अभिमन्यु महेश्वरी ,उमेश छिपा, गोपाल मोची, कन्हैया लाल सुथार शिव शंभू ग्रुप के सदस्यों सहित कई भक्तों ने अपनी सेवाएं दी।