भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद गरमाई सियासत के बीच संस्कृति बचाओ मंच का भी बड़ा बयान सामने आया है। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान का समर्थन किया है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कुंभ में मुस्लिमों की दुकान को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है।
मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने सवाल उठाया कि -क्या हमें इज्तिमा हमें दुकान मिलेगी। जब वे अपने धर्म के प्रति कट्टर है तो हमें कट्टरता क्यों नहीं दिखाना चाहिए। बता दे कि कल ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंभ मेले को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कि कुंभ में मुसलमान को दुकान नहीं मिलना चाहिए। कुंभ हिंदुओं का सबसे बड़ा और पवित्र मेला है। वहां मुसलमानों का क्या काम। वैसे भी कुछ विधर्मी लोगों द्वारा हिंदुओं के पूजा-पाठ की सामग्री को दूषित करने के कई मामले सामने आ चुके है।