BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 5:53 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह संपन्न, जिले के समस्त सक्रिय पदाधिकारी हुए सम्मिलित, मुंह मीठा कराकर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह आज लोकसभा कार्यालय महू रोड पर प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। दीपावली मिलन समारोह में जिले के समस्त सक्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए और एक दूसरे का मुंह मीठा कर दीपावली पर्व की बधाई दी। तत्पश्चात प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अगली जिला कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और प्रदेश कार्यालय को नवीन कार्यकारिणी के सम्बन्ध में चर्चा कर नाम प्रेषित किये। 

इस अवसर पर आप के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियो को  मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा की आने वाले समय में हमें जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करना है और संगठन को मजबूती प्रदान कर जनता के ऊपर होने वाले अन्याय के खिलाफ संघर्ष  करना है अब वो समय आ गया है जब हमें पुरे देश में जनता को उनके टैक्स के बदले निशुल्क बिजली , पानी , शिक्षा , स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है और युवाओं को रोजगार प्रदान करना है और यह तभी संभव है जब हम पुरे देश में दिल्ली पंजाब की तर्ज पर आम आदमी की सरकार बनाये और इसके लिए हमें 2028 और 2029 में होने वाले नगर पालिका ,पंचायत , विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तयारी में अभी से जुट जाना है तभी हम तानाशाह  सरकार को हटाकर आम आदमी की सरकार बना पाएंगे इसमें आप सभी का सक्रीय सहयोग देशहित में चाहिए। 

आज इस अवसर पर आप की जिलाध्यक्ष अशोक सागर, सत्यनारायण ओझा , रमेश चंद्र गुर्जर , इब्राहिम पठान , अठाना पार्षद भेरूलाल भील , चंद्रेश सेन , कारूलाल मेघवाल , नानालाल गायरी , तुलसीराम मेघवाल , उपसरपंच उदेराम चौहान ,विनोद कुमार पंवार , ओमप्रकाश पाटीदार , जिला सचिव राजू पाल, जुझर बोहरा एवं अन्य साथी गण उपस्थित थे। सभा का सञ्चालन अशोक सागर द्वारा किया गया  एवं आभार विनोद कुमार  पंवार ने व्यक्त किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE