BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 4:50 pm
BIG REPORT : सांसद शंकर लालवानी तुर्की में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में होंगे शामिल, इंदौर मॉडल का करेंगे जिक्र, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। सांसद शंकर लालवानी तुर्की के इस्तांबुल में होने वाले वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस विश्वस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी संस्था कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति वैश्विक प्रयासों को एक मंच पर लाना है। कार्यक्रम में 42 देशों के 80 से ज्यादा सांसद शामिल होंगे और यह आयोजन 8 से 10 नवंबर तक चलेगा। 


सांसद लालवानी इस कार्यक्रम में भारत के जलवायु परिवर्तन रोकने के प्रयासों को साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2070 तक नेट कार्बन एमिशन को शून्य पर लाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, प्रधानमंत्री का ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ का मंत्र पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणा बना हुआ है।


इंदौर मॉडल का करेंगे जिक्र
सांसद लालवानी इस अवसर पर इंदौर में लागू सूर्याेदय योजना का उल्लेख करेंगे, जिसमें घरों की छतों पर लगे सोलर ग्रिड से बिजली बनाई जा रही है। इसके अलावा, इंदौर के लगातार 7 वर्षों तक स्वच्छता में नंबर एक रहने की कहानी और वेस्ट टू वेल्थ मॉडल के अंतर्गत कचरे से बसों के लिए गैस उत्पादन के उदाहरण भी साझा करेंगे।


ब्राजील के सांसदों के साथ विशेष सत्र में लेंगे हिस्सा
लालवानी एक विशेष ब्रेकआउट सेशन में ब्राजील के सांसदों के साथ भी शामिल होंगे। इस सत्र का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज के लिए निवेश जुटाना और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत के प्रयासों पर चर्चा करना है। भारत और ब्राजील के बीच जलवायु परिवर्तन के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने में यह सत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE