BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 10:41 am
BIG NEWS : मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख, महाराष्ट्र-झारखंड और एमपी चुनाव को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। वहीं उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव है। मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं। एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा हैं।


शारदा सिन्हा के निधन पर जताया दुख
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके बिना छठ महापर्व की कल्पना नहीं की जा सकती है। छठ महापर्व और उनके गीत एक दूसरे के पर्याय है। छठ के दिन उन्होंने देवलोक गमन किया है। छठी मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।


महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव को लेकर कही ये बात
शिवराज सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव है। मैं तो आजकल झारखंडी हो गया हूं। वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की गारंटी झूठ का पुलिंदा है। 5 लाख सरकारी नौकरी नहीं दी, बेरोजगारों का भत्ता नहीं दिया। एक भी पुराना वादा पूरा नहीं किया, जनता को इन पर भरोसा नहीं है। झारखंड सरकार ने पुराने वादे पूरे किए नहीं नए वादे और कर दिए। वहीं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने अपने हर वादे को पूरा किया। राहुल गांधी विदेशों में बैठकर कहते हैं कि समय आने पर आरक्षण खत्म कर देंगे, उनकी कौन सी बात पर भरोसा करें।


एमपी की जनता बीजेपी के साथ
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने एमपी उपचुनाव को लेकर कहा कि मोहन सरकार प्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। मध्यप्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। हमने 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया। बुधनी और विजयपुर की जनता का भरोसा हमारे साथ है। जनता हमारे लिए भगवान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE