BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 12:43 pm
KHABAR : भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव को लेकर कार्यशाला, मंडल स्तर पर सहयोगियों सहित सक्रिय सदस्यों की सूची जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। भाजपा कार्यालय में मंगलवार शाम को कार्यशाला का आयोजन हुआ। बतौर अतिथि जिला संगठन चुनाव अधिकारी अमिता चपरा, स्वास्थ्य राज्य मत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला सह चुनाव अधिकारी सुरेंद्र तिवारी, अजय सिंह जाट शामिल हुए।


जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिला संगठन चुनाव से संबंधित जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी अमिता चपरा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में सीखने का भाव उत्पन्न होना चाहिए। यह संगठन चुनाव अति महत्वपूर्ण है, इसे दीपावली की तरह मनाना है। उन्होंने कहा कि मुझे रायसेन आकर हर्ष हो रहा है कि यहां के भाजपा संगठन ने जिले में 3 लाख सदस्य बना कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए मैं जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देती हूं। उन्होंने जिले के सक्रिय सदस्यों की सूची जारी करते हुए सभी 22 मंडलों के मंडल सहयोगियों की घोषणा की।


मंत्री-विधायक ने भी संबोधित किया ​​​​​
कार्यशाला में मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, और सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन राकेश तोमर ने किया। भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 के लिए जो मंडल सहयोगियों की घोषणा की गई है।


उनमें प्रमुख रूप से भोजपुर मंडल राकेश तोमर, मंडीदीप नगर दातार सिंह मीणा, मंडीदीप ग्रामीण अशोक ठाकुर, औबेदुल्लागंज नेपाल सिंह, बाडी धीरेंद्र सिंह कुशवाह, सुल्तानपुर बृजेश चतुर्वेदी, सिलवानी पूर्व शेर सिंह चौधरी, सिलवानी पश्चिम राजकुमार अरेले, बेगमगंज नगर गंगाराम चौकसे, बेगमगंज ग्रामीण जवाहर सिंह चौहान, सुल्तानगंज राजेश पंथी, रायसेन नगर योगेश पटेल, खरवई दीपेंद्र पल, सांची राजेंद्र सिंह ठाकुर, गैरतगंज पवन गिरी, देव नगर जीवन पाल, साचेत बलराम ठाकुर, उदयपुरा सुभाष जैन, बरेली नगर प्रकाश पठया, बरेली ग्रामीण वीर सिंह पटेल, भारकच्छ राजेंद्र अग्रवाल, देवरी जितेंद्र पाल को मंडल सहयोगी घोषित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE