BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2024, 4:15 pm
BIG NEWS : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव को लेकर किया बड़ा दावा, कांग्रेस को लेकर कही ये बात, कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय को बताया मिस्टर बंटाधार, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा किया हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। वहीं कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा हैं। 


अल्पसंख्यक वर्ग भी पीएम मोदी और बीजेपी के साथ
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विजयपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी रामनिवास रावत के समर्थन में लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। इस बीच वीडी शर्मा ने विजयपुर सीट चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि विजयपुर की सीट पर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। इसके पीछे बीजेपी का मजबूत कार्यकर्ता है जिसकी वजह से बीजेपी मजबूती से देश में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अब तो अल्पसंख्यक वर्ग भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के साथ खड़ा हो गया है।


कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने ठश्रच् सरकार द्वारा सहरिया महिलाओं को दी जाने वाली सरकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। यह सब दिग्विजय सिंह के इशारे पर उस वक्त किया गया था और अब वक्त आ गया है जब कांग्रेस को सबक सिखाने सहरिया आदिवासी बीजेपी के साथ खड़े होंगे। 2003 से पहले इस क्षेत्र की बहुत बुरी हालत थी, लेकिन अब इस क्षेत्र में लगातार आदिवासियों को ताकत देने का काम बीजेपी की सरकार कर रही है। इसलिए सहरिया समाज की महिलाओं को मिलने वाली राशि को कांग्रेस की सरकार ने क्यों बंद किया था, इसका जवाब कांग्रेस उनके बीच जाकर दे।


वह चेहरे प्रचार कर रहे जो खुद अपने इलाकों में पहचान खो चुके
कांग्रेस के विजयपुर सीट को उनकी परंपरागत सीट बताते हुए जीत का दावा करने पर भी वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तो बहुत कुछ परंपरागत हुआ करता था, देश को भी परंपरागत मानती थी लेकिन अब देश और प्रदेशों में जनता उन्हें आईना दिखा रही है। वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में उतरे हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी के वह चेहरे चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जो खुद अपने इलाकों में अपनी पहचान जनता के बीच खो चुके हैं। ऐसे में विजयपुर के साथ बुधनी सीट पर होने वाले उपचुनाव परिणाम में भाजपा की हर बूथ पर जीत कर दोनों सीट प्रचंड बहुमत से जीतेगी।


कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय को बताया मिस्टर बंटाधार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विजयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहा है। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गरीबों को पक्के घर और घर तक नल से पानी न मिले। उन्होंने केंद्र सरकार की भेजी गई राशि को वापस करने के आरोप लगाए है। जीतू पटवारी को लेकर कहा कि वह अपना घर संभालें, वह अध्यक्ष क्यों बनाए गए यह भी बताऊं क्या ?

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE