BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 8, 2024, 11:50 am
BIG REPORT : एमपी कांग्रेस पुलिस पिटाई की सीरीज करेगी जारी, जीतू पटवारी बोले- प्रदेश में जंगलराज, कोई सुरक्षित नहीं, चुनाव के बाद चलाएंगे अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश में पुलिस की पिटाई की सीरीज जारी करेगी। चुनाव के बाद प्रदेश बंद कर अभियान चलाएंगे. कटनी में बीजेपी कार्यकर्ता गाली गलौज और गुना ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- प्रदेश में जंगल राज में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। मेरा बोलना सरकार को बुरा लगता है। प्रदेश ने माफियागिरी हावी है।


बेटियों की रक्षा में सरकार नाकाम
बीजेपी नेता कहते हैं मैं मांगू माफी. मैं सरकार की तारीफ करने तैयार, लेकिन सरकार तारीफ के काबिल काम करे. बेटियों की रक्षा में सरकार नाकाम है. गुना की घटना सरकार के लिए घटना, प्रदेश के लिए बेटी सुरक्षा का बड़ा सवाल है. चुनाव के बाद हम अभियान चलाएंगे. प्रदेश बंद होगा. कटनी में बीजेपी की पुलिस से गुंडागर्दी का पहला मामला नहीं है. पुलिस पिटाई के रोजाना वीडियो आ रहे. कांग्रेस इस सरकार में हुई पुलिस पिटाई की सीरीज जारी करेगी. सीरीज दिखाकर सरकार को आईना दिखाएंगे. एमपी ने जंगलराज, कोई सुरक्षित नहीं है.


जो गलती मैं नहीं सुधार पाया वो उन्होंने सुधारी
दिग्विजय सिंह पर भड़काऊ भाषण पर बीजेपी की शिकायत पर जीतू पटवारी ने कहा कि-सच बोलना क्या गुनाह..!! शिकायत में क्या कहना चाहती है बीजेपी. क्या पूरा प्रदेश में सही मिल रहा खाद. खाद पर दलालों का कब्जा, खाद की दलाली कर रहे बीजेपी के नेता. 10 फीसदी भी नहीं दे रहे खाद. यह बात दिग्विजय सिंह ने कही तो क्या प्रतिबंध लगाएंगे. बीजेपी को प्राणायाम करने की जरूरत है ताकि दिमाग रहे तंदुरुस्त..सत्ता और वोट की राजनीति में सरकार ना रहे मदमस्त. पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि-दीपक जोशी मेरे पास आए थे. जो गलती मैं नहीं सुधार पाया वो उन्होंने सुधारी, मेरा उनको धन्यवाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE