नीमच। जिले के नयागांव भाटखेड़ा रोड पर अज्ञात वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम अर्जुन पिता मन्नालाल गायरी है। 35 वर्षीय अर्जुन राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत थड़ा गांव का रहने वाला है।

अर्जुन गायरी मंदसौर से मोटरसाइकिल से नयागांव की तरफ जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वाराघटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी स्टाफ परमानंद पाटीदार और पायलट भारत कुमार भट्ट मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद अर्जुन गायरी को जन सहयोग से नीमच के जिला अस्पताल लाकर नीमच भर्ती करवाया गया। अर्जुन को गंभीर चोट आई है। उसके सीधे पांव की हड्डी और बाएं हाथ की हड्डी फैक्चर हो गई है।जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
