कुकड़ेश्वर। प्रखंड और कुंडलिया खंड में गोपाष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और बजरंग दल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कुकड़ेश्वर प्रखंड के उपाध्यक्ष मिश्रीलाल खूवार, गौ रक्षा प्रमुख गोवर्धन गुर्जर, खंड संयोजक पवन बैरागी, कुंडलिया खंड के अध्यक्ष सदा राम चावड़ा और पंचायत के सरपंच चेतन गुर्जर के नेतृत्व में किया गया।
इस पावन पर्व पर कुंडलिया गौशाला और फुलपुर खंड के खड़ी खुर्द स्थित रुक्मणी गौशाला में गौमाताओं की विशेष पूजा अर्चना और सेवा की गई। कार्यकर्ताओं ने गौमाता की रक्षा और संवर्धन का संकल्प लेते हुए गौ सेवा में अपनी भूमिका को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने गौमाता के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त करते हुए गौ सेवा को जीवन का उद्देश्य माना।
गोपाष्टमी के इस आयोजन से गौ रक्षा और हिंदू संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।