नीमच। शहर में स्वच्छता विकास अभियान संस्था ने शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था ने चौकन्ना बालाजी मंदिर के पीछे और श्री पंचमुखी गणेश मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई की। अभियान के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव उमाकांत पुरोहित, कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ मुछाल, कैप्टन आरसी बोरीवाल, जगदीश शर्मा, सुकुमार आगार, रमेश मोरे, रंजन स्वामी, ओम भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।