गरोठ। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मोलाखेड़ी बुजुर्ग के तहत आने वाला पवित्र शंखोद्वार तीर्थ मेला 12 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 नवंबर तक चलेगा। यहां पर मान्यता है कि ऐसे व्यक्ति जिनकी अधोगति में मृत्यु हुई हो, उनको यहां पर लाकर के स्नान कराने से हमेशा हमेशा के लिए उनको छुटकारा मिल जाता है। धर्म ग्रंथ की पौराणिक मान्यता भी है, तथा इस स्थान का धार्मिक ग्रंथो में भी महत्व है। मेले की आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ग्राम पंचायत मौलाखेड़ी बुजुर्ग के सरपंच प्रतिनिधि एवं सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की तैयारीयां अंतिम चरण में है। मेले में सभी आवश्यक जरूरतें पूर्ण करने का प्रयास किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस मेले में मध्य प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु जन यहां पर आते हैं, चंबल नदी में स्नान कर पिंडदान करते हुए तर्पण करते हैं, तथा यहां पर श्रद्धापूर्वक रात्रि विश्राम करते हैं। मेले में ग्राम पंचायत द्वारा आवश्यक सभी तैयारियां की जा रही है। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।