BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 11:22 am
KHABAR : स्थानीय पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, वरिष्ठ कलमकारों का किया सम्मान, उपस्थितों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर में स्थित बिजासन माता मंदिर परिसर में 10 नवंबर  रविवार को स्थानीय पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इस आशय की जानकारी देते हुए सिंगोली प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील नागोरी ने बताया कि  पत्रकारों का दीपावली मिलन समारोह वैसे तो पारंपरिक है जो प्रतिवर्ष आयोजित होता रहा है। लेकिन विगत कोरोना काल के बाद इस तरह के आयोजन लगभग नगण्य हो गए थे। इस बार साथियों की भावनाओं के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार सत्तार बाजी, कदवासा के जगदीश चौहान, धारड़ी के राधेश्याम सेन और झांतला के पारस जैन का शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने पत्रकारिता के अनुभव साझा करते हुए उपस्थित पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा पत्रकारिता सहज नहीं है पत्रकारिता जीवन में काफी कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।पत्रकारिता सहज नहीं है।
कार्यक्रम से पूर्व दिवंगत पत्रकार चंद्रकांत मेहता को दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई।
उन्होंने अपने अपने जीवन और पत्रकारिता के पुराने दौर को याद करते हुए आज की पत्रकारिता को सहज बताया और अपने साथ घटित हुई घटनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम में नगर सहित क्षेत्र अनेक पत्रकार उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE