मल्हारगढ़। श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर खाटू श्याम मंदिर मल्हारगढ़ में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कई जगहों से पैदल यात्री भी बाबा श्याम का निशान लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं। आज सुबह से ही निशान यात्राओं व भक्तों का आना शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहेगा। आज रिकॉर्ड तोड़ भक्तों के आने की संभावना है।