नीमच। जिले के गांव कनावटी के निवासियों द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत के उपसरपंच शांतिलाल देपन को पद से हटाने और उसके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में गांव के निवासी लोकेंद्रसिंह गाडे ने बताया कि उपसरपंच शांतिलाल एनडीपीएस एक्ट के अपराध क्रमांक 46 बटा 2023 सीबीएन में न्यायालय द्वारा फरार घोषित है। फरारी के दौरान वह गांव में ही रह रहा है और आए दिन लोगों को डराता धमकता है। वह पंचायत की बैठकों में भी भाग नहीं ले रहा है। आवेदन में कहा गया है कि पुलिस को इस संबंध में जानकारी होने के बावजूद भी शांतिलाल को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है जिससे उसके हौसले बुलंद है। आवेदन में मांग की गई है कि शांतिलाल को गिरफ्तार किया जाए और तत्काल प्रभाव से उसे पद से हटाया जाए।