BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 10:44 am
BIG NEWS : देवउठनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, ढोल-ढमाकों के साथ हुई महाआरती और प्रसाद वितरण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर पर नीमच नरेश खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर बड़े धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर को बड़े आकर्षक ढंग से फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिससे मंदिर का नजारा रिंगस स्थित खाटूधाम जैसा प्रतीत हो रहा था। बाबा को शीश महल की तरह सजे भव्य दरबार में विराजमान किया गया।


मंगलवार सुबह से ही मंदिर में बाबा का अभिषेक और आरती की गई। दोपहर में दिल्ली और कोलकाता से लाए गए फूलों से बाबा का शाही श्रृंगार किया गया। शाम को बाबा की महाआरती ढोल-ढमाकों के साथ संपन्न हुई और प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों का मंदिर में दर्शन करने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। हजारों की संख्या में श्याम भक्त नीमच शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन हेतु मंदिर पहुंचे।


श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के प्राचीन श्री बिचला गोपाल मंदिर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां श्री गोपालजी महाराज का अद्वितीय श्रृंगार किया गया और खाटूनरेश के दरबार को भी आलौकिक सजावट से सजाया गया। रात में महाआरती और फलियारी प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें नवीन वैष्णव (प्रतापगढ़) और कुलदीप अहीर (नीमच) ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे भक्त झूम उठे। यह भजन संध्या देर रात तक चलती रही।


जिले के जावद, सिंगोली, मनासा, रामपुरा और जीरन तहसील सहित अन्य ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भी खाटू श्याम बाबा का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया, जहां भक्तों ने देर रात तक भजन-कीर्तन और आरती में भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE