BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 11:40 am
BIG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर शुरू हुआ भव्य आयोजन, बैतूल से खेड़ी ताप्ती तक निकाली जाएगी 101 मीटर लंबी चुनरी पदयात्रा, हर गांव से जुड़ेंगे श्रद्धालु, इधर घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा, नर्मदा, ताप्ती, सहित अन्य नदियों में स्नान करने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। इसी बीच मध्य प्रदेश के बैतूल में कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से भव्य आयोजन की शुरुआत हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी चुनरी पदयात्रा से खेड़ी ताप्ती घाट तक निकाली जाएंगी। जिसमें हर गांव के लोग जुड़ेंगे।


पदयात्रा को लेकर उद्योगपति और पूर्व विधायक निलय डागा ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा से प्रेरित होकर वे बैतूल जिले में लगातार आंठवे वर्ष यात्रा कर रहे हैं। बैतूल से ताप्ती तट के लिए 25 किमी की ताप्ती चुनरी पदयात्रा निकाली गई है। जिसमें शाहपुर और बैतूल में माचना नदी पर चुनरी अर्पित कर दीपदान किया जाएगा। इसमें हजारों लोग 101 मीटर लंबी चुनरी लेकर ताप्ती नदी तक 25 किमी तक पैदल पहुंचते हैं। वहीं रास्ते में मिलने वाले हर गांव से पदयात्रा में लोग जुड़ते हैं।


इस दौरान पुलिस प्रशासन ने यात्रा को लेकर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए अतिरिक्त बल लगाया है। साथ ही शहर में कई जगह रुट डाइवर्ट भी किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE