चीताखेड़ा। समीपस्थ ग्राम हरनावदा के जैन समाज के राजमल व पंचायत सचिव अशोक कुमार जैन चपलोत के बड़े भाई और कारुलाल, पूनम चंद के पूज्य पिताजी एवं पारसमल, हेमन्त एवं मुनि एकाग्र महाराज साहब जी के सांसारिक 85 वर्षीय पुज्य दादाजी श्री हीरालाल चपलोत जैन का सोमवार शाम को दुःखद स्वर्गवास हो गया है जिनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान हरनावदा से मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे निकलेगी।
हीरालाल चपलोत जैन बड़े ही सरल सहज स्वभाव, मृदुभाषी, हंसमुख और मिलनसार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। हीरालाल चपलोत विगत कुछ दिनों से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उपरोक्त जानकारी पत्रकार भगत मांगरिया ने दी।